झारखण्ड राजनीति

भुताहा तालाब स्थित चैती दुर्गा मंदिर का दसवां वार्षिक महोत्सव संपन्न, 11 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

राँची : रांची के भुताहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर में आयोजित दसवां वार्षिक महोत्सव मैया के महास्नान, विधिवत पूजा-अर्चना और महाभंडारा के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। महाभंडारा में 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भजन संध्या और भव्य महा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू ने वर्ष 2026 की चैती दुर्गा पूजा का विधिवत आगाज किया तथा मूर्तिकार राम पाल को प्रतिमा निर्माण के लिए एडवांस राशि व स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में रांची विधायक सी.पी. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में रांची विधायक सी. पी. सिंह, संरक्षक किशोर साहू, उदय साहू, राज कुमार गुप्ता, रवि कुमार (पिंकू), गोपाल पारीक, महेश चंद्र, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सुनील यादव (मामा), ललित ओझा, संजय जयसवाल,जय सिंह यादव, संजय सिंह (लल्लू), अशोक पुरोहित, सतीश सिंह का योगदान सराहनीय रहा.

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर वेदांता का बड़ा ऐलान, STEM भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक

admin

चिन्मय विद्यालय के 16 छात्रों ने हासिल की IIT-JEE में सफलता, नीलेश को मिला 4651 AIR, मयंक को 210 कैटेगरी रैंक

admin

उप विकास आयुक्त ने की केन्द्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली की समीक्षा

admin

Leave a Comment