रिपोर्ट: नितीश मिश्रा
रांची (ख़बर आजतक) : वाईबीएन विश्वविद्यालय में शनिवार को इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड सिविक कॉन्शियसनेस—एंशिएंट प्रिंसिपल फॉर मॉडर्न सिटीजनशिप विषय पर आधारित संग्रहालय का भव्य उद्घाटन किया गया। यह संग्रहालय झारखंड में अपनी तरह की पहली पहल है। उद्घाटन स्वामी अंतरानंद महाराज, रामकृष्ण मिशन रांची द्वारा वैदिक विधि से नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर वैद्यनाथ यादव, चेयरमैन रामजी यादव, वाइस चांसलर प्रो. सत्यदेव पोद्दार, सीएमडी डॉ. अंकिता यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सुबह का सत्र स्वागत गान और बैंड-बाजे के साथ आरंभ हुआ, जिसमें 100 से अधिक अतिथियों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की सफलता में विश्वविद्यालय परिवार और समन्वयकों का अहम योगदान
