झारखण्ड राँची

इंसान की पहचान उसके कर्म से होती है: एस. के. मिश्रा


रांची : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बरियातु रांची में विगत 33 वर्षों से कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी छेदी उरांव को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य संजय मिश्रा ने शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति में छेदी उरांव को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि इंसान की पहचान उसके कर्म से होती है और छेदी उरांव ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्मठता, समयनिष्ठा और अनुशासन का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रति उनकी निष्ठावान सेवा सदैव स्मरणीय रहेगी। प्राचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से छेदी उरांव और उनके परिवार के लिए स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

Related posts

एसबीयू में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा का भी आयोजन

admin

मुख्यमंत्री से मिला श्री सनातन महापंचायत का शिष्टमंडल, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की माँग की

admin

2023 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं ने सीएमपीडीआई का किया दौरा

admin

Leave a Comment