झारखण्ड राँची

वीवीएम में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों हेतु ‘शुभेच्छा’ कार्यक्रम आयोजित


राँची (ख़बर आजतक) : वीवीएम में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देने हेतु ‘शुभेच्छा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें प्रभारी प्राचार्य अमिताभ लाहा, कॉर्डिनेटर एस.पी. सिंह, हेड मिस्ट्रेस एकता मिश्रा, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं फ्यूजन डांस की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर हवन का आयोजन भी किया गया। प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को D3—डेडिकेशन, डिटरमिनेशन और डिवोशन अपनाने की प्रेरणा दी। कॉर्डिनेटर ने परीक्षा संबंधी सीबीएसई दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related posts

दावोस में झारखंड के औद्योगिक भविष्य की मजबूत नींव, ग्रीन स्टील से लेकर एआई निवेश तक ऐतिहासिक पहल

admin

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वनभोज एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम हर्सोल्लास सम्पन्न

admin

कुणाल अजमानी के नेतृत्व में स्वर्गीय तिलक राज अजमानी फाउंडेशन द्वारा शहरी क्षेत्रों में करवाया जा रहा फॉगिंग

admin

Leave a Comment