बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट ने वर्ष 2026 की शुरुआत ऑल-राउंड बेहतरीन प्रदर्शन के साथ की है। रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट (RMHP), आयरन मेकिंग, स्टील मेकिंग, रोलिंग मिल्स और डिस्पैच सहित कई इकाइयों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं। कई विभागों ने अपनी रेटेड DPR क्षमता से अधिक उत्पादन कर परिचालन दक्षता, टीमवर्क और प्रक्रिया उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

RMHP ने 10.07 लाख टन का अब तक का सर्वोच्च मासिक रिकॉर्ड बनाया। ओवन पुशिंग 526 प्रतिदिन तक पहुँची। सिंटर उत्पादन 6.02 लाख टन, जबकि ब्लास्ट फर्नेस-2 से हॉट मेटल उत्पादन 1.485 लाख टन रहा। कुल हॉट मेटल उत्पादन 4.69 लाख टन दर्ज किया गया। SMS-II से 3.42 लाख टन क्रूड स्टील उत्पादन के साथ रेटेड DPR क्षमता का 120 प्रतिशत हासिल किया गया।
जनवरी में कुल क्रूड स्टील उत्पादन 4.405 लाख टन और HR कॉइल उत्पादन 4.06 लाख टन रहा, जो रेटेड क्षमता का 106 प्रतिशत है। फिनिश्ड स्टील उत्पादन 3.80 लाख टन और सेलेबल स्टील उत्पादन 4.20 लाख टन के नए रिकॉर्ड बने। सेलेबल स्टील डिस्पैच भी 4.03 लाख टन के उच्च स्तर पर पहुँचा।
निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बीएसएल कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखने का आह्वान किया। 02 फरवरी को उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र भ्रमण कर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया।
