झारखण्ड राँची

डीपीएस रांची में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘शुभेच्छा–गुड विशेस’ आशीर्वाद समारोह



रांची : डीपीएस रांची में कक्षा बारहवीं (बैच 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा से पूर्व ‘शुभेच्छा–गुड विशेस’ आशीर्वाद समारोह का आयोजन सोमवार को विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. जया चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा सप्रेम भेंट और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जबकि सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बनाया।


प्राचार्या डॉ. चौहान ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि ईमानदारी और परिश्रम से तय होती है।
कार्यक्रम में लंच सेशन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्मृति वीडियो, नृत्य-गायन, तथा विद्यार्थियों को डायरी-पेन भेंट किए गए। समारोह का समापन डीजे सेशन और सामूहिक छायाचित्रण के साथ हुआ।

Related posts

इस्पात एक नियंत्रणमुक्त क्षेत्र है इसलिए, इस्पात उत्पादन, घरेलू खपत और निर्यात के लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित नहीं किए जाते हैं

admin

संवेदकों के भुगतान में देरी पर झारखण्ड चैम्बर की चिंता, सरकार से शीघ्र समाधान की मांग

admin

विश्व महासागर दिवस पर एनसीसी कैडेटो ने निकाली जागरूकता रैली

admin

Leave a Comment