गोमिया झारखण्ड बोकारो

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में इनोवेटर्स एंड लैंग्वेज एक्सपो 2.0 का भव्य आयोजन


गोमिया (ख़बर आजतक) : पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में 2 फरवरी 2026 को इनोवेटर्स एंड लैंग्वेज एक्सपो 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 550 विद्यार्थियों ने 136 नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर तकनीक, रचनात्मक सोच और भाषाई कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।


मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। अगस्त्य फाउंडेशन के अध्यक्ष रामजी राघवन सहित अन्य अतिथियों ने नवाचार और अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने स्वागत भाषण में ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। अभिभावकों व अतिथियों ने प्रदर्शनी की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ

Related posts

मुहर्रम जुलूस में बोकारो मे हुई दुर्घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

admin

भाजपा में शामिल होने की खबर का अजय नाथ शाहदेव ने किया खंडन, बोले – भ्रामक खबर फैलाकर विरोधियों द्वारा बदनाम करने की साजिश

admin

आईटी उप समिति की बैठक संपन्न, बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं पर जताई गई चिन्ता

admin

Leave a Comment