झारखण्ड बोकारो

बोकारो के चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. राजकुमार अब मेयर बनकर जनसेवा को तैयार

बोकारो (ख़बर आजतक) : भ्रष्टाचार के खिलाफ वर्षों से संघर्ष करते आ रहे चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट, वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता डॉ. राजकुमार अब चास नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़कर जनसेवा के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार का अंत नहीं होगा, तब तक बेहतर और विकसित चास का निर्माण संभव नहीं है।


डॉ. राजकुमार ने आरटीआई और जनहित याचिकाओं के माध्यम से बोकारो और झारखंड स्तर पर कई बड़े मामलों का पर्दाफाश कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने आयुष नियुक्ति घोटाले को उजागर कर तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव सहित 16 लोगों के खिलाफ निगरानी में शिकायतवाद दायर किया। रेडक्रॉस सोसाइटी बोकारो में हुए भ्रष्टाचार के मामले में उनकी पहल पर प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके अलावा ईडी द्वारा घूस लेते पकड़े गए एक चर्चित अधिवक्ता का वकालत लाइसेंस रद्द कराने में भी उनकी अहम भूमिका रही।

डॉ. राजकुमार के प्रयास से बोकारो जनरल अस्पताल में जांच शुल्क और ब्लड प्रोसेसिंग चार्ज में बड़ी कटौती हुई, जिससे आम जनता को राहत मिली। उन्होंने सेक्टर-4 में अवैध रूप से बने मारुति नेक्सा शोरूम को ध्वस्त कराया तथा तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ वन भूमि को भू-माफियाओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में लगभग 500 करोड़ रुपये के डीएमएफटी फंड घोटाले का पर्दाफाश भी उनके प्रमुख कार्यों में शामिल है।
मेयर प्रत्याशी डॉ. राजकुमार
ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम, कचरा मुक्त चास, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, जर्जर सड़कों की मरम्मत और सार्वजनिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा। दीर्घकालिक लक्ष्यों में कचरा निस्तारण प्लांट, सीसीटीवी निगरानी, फ्लाईओवर निर्माण, भूमिगत बिजली केबल, सोलर स्ट्रीट लाइट और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति शामिल है।
उन्होंने जनता से ईमानदार और पारदर्शी शासन के लिए समर्थन देने की अपील

Related posts

दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत द्वितीय बैच का समापन हुआ

admin

‘आदित्य विक्रम जायसवाल को मिले राँची विधानसभा सीट से मौका’ वैश्य संगठनो की बैठक में बनी सहमति

admin

बोकारो : भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बन चुका है झारखंड’ – रघुवर दास का बड़ा हमला”

admin

Leave a Comment