झारखण्ड राँची राजनीति

ओरमांझी चौक एनएच-20 पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर गडकरी का आभार जताया

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति झारखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओरमांझी चौक एनएच-20 पर फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति मोदी सरकार की बड़ी देन है, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।


आदित्य साहू ने बताया कि विगत जुलाई माह में उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश तथा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के साथ संयुक्त रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपकर फ्लाईओवर निर्माण का आग्रह किया था। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की और लिखित सूचना भी दी।
उन्होंने कहा कि यही संवेदनशीलता मोदी सरकार को जनता से जोड़ती है और उसे लोकप्रिय बनाती है। तीसरी बार सरकार बनना इसी जनविश्वास का प्रमाण है। मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को तेजी से धरातल पर उतार रही

Related posts

शादी समारोह मे जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

admin

सदन में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मारने दौड़े भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता

admin

यदि मौका मिला तो पूरे जिला व प्रखंड स्तर पर व्यापारियों एवं उद्यमियों के विकास को गति देने के लिए कार्य करुँगा: किशोर मंत्री

admin

Leave a Comment