झारखण्ड राँची

सीसीएल में सिलाई मशीन प्रशिक्षण संपन्न, 21 महिलाएं हुईं प्रमाणित


रांची (ख़बर आजतक) : अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम इस वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित परीक्षा में 21 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्तीर्ण लाभार्थियों के बीच सिलाई मशीन एवं सिलाई किट का भी वितरण किया ।

यह कार्यक्रम सीसीएल के सीएसआर विभाग एवं सृजन संस्था के समन्वय से संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना था। अर्पिता महिला मंडल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रशिक्षित महिलाओं को कार्य के अवसर तथा नियमित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अर्पिता महिला मंडल समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।

Related posts

विवेकानन्द विद्या मन्दिर में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर “पराक्रम दिवस” आयोजित

admin

धनबाद सदर अस्पताल में मनाया “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस”

admin

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले किशोर मंत्री व मनोज नरेडी, कोयला एवं खान मंत्रालय से जुड़े विषयों पर आर्कषित कराया ध्यान

admin

Leave a Comment