रिपोर्ट : नितीश मिश्रा
रांची : सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची ने अपनी सीएसआर पहल “आरोग्य पोषण” को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुंबई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। इस पहल के तहत रांची जिले के सीएमपीडीआई कमांड क्षेत्रों में लगभग 1550 टीबी रोगियों को छह माह की अवधि तक पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, उपचार की गुणवत्ता सुधारने और शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। एमओए पर सीएमपीडीआई की ओर से महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डॉ. शिशिर दत्ता तथा आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की परियोजना प्रमुख योगिता बोरकर मुरलीधरन ने हस्ताक्षर किए। यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य और सतत विकास के प्रति सीएमपीडीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
