झारखण्ड राँची

डीपीएस रांची में भव्य वार्षिक खेल दिवस, कल्पना सोरेन रहीं मुख्य अतिथि

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची : रांची स्थित डीपीएस विद्यालय में सत्र 2025–26 का वार्षिक खेल दिवस गुरुवार को भव्यता, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगी सजावट से सजे विद्यालय परिसर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन रहीं, जिनकी उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी। नवाचार का परिचय देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत रोबोट ‘ओरिक्स’ द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और सर्वांगीण शिक्षा पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय ध्वज उद्घाटन, मार्च पास्ट, एनसीसी परेड और खेल शपथ के साथ खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि कल्पना सोरेन ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने का संदेश दिया। ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन गरिमामय ढंग से

Related posts

भारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल

admin

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

admin

उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

admin

Leave a Comment