झारखण्ड राँची

बैंक ऑफ इंडिया ने विधानसभा कर्मियों के लिए वेतन खाता सुविधाओं पर किया विस्तृत प्रस्तुतीकरण

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : राजधानी राँची स्थित विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा राज्य सरकार के नियमित, संविदा एवं पेंशनधारी कर्मचारियों के लिए वेतन खाते से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में झारखंड सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौते के तहत आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को वेतन खाते से संबंधित बैंकिंग सुविधाओं, दुर्घटना बीमा, टर्म इंश्योरेंस, चिकित्सा बीमा सहित अन्य वित्तीय उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित कर्मियों ने जानकारी में गहरी रुचि दिखाते हुए कई प्रश्न भी पूछे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सदस्य रामचन्द्र सिंह एवं प्रभारी सचिव रंजीत कुमार उपस्थित रहे। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय एवं उप अंचल प्रबंधक बनिता मोहापात्रा ने प्रस्तुतीकरण

Related posts

चाईबासा में थैलेसीमिया बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का गहरा आक्रोश

admin

सबों के सहयोग और टीम वर्क से शांतिपूर्ण हुआ मतगणना संपन्न: उपायुक्त

admin

आरयू परिसर में मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा का पुण्यतिथि

admin

Leave a Comment