Uncategorized

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र का सराहनीय प्रयास, वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित


राँची ‘ सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र द्वारा शुक्रवार को रांची के पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 76 बुजुर्गों एवं आश्रमवासियों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।


शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जाँच की गई। जाँच के बाद सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।
इस जनकल्याणकारी पहल में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा सहित चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आश्रम प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने सीसीएल के इस प्रयास की सराहना

Related posts

वाहन जांच अभियान: डीटीओ ने वसूला ₹2.23 लाख जुर्माना

admin

गोमिया : मुसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

admin

चैंबर की 59वीं वार्षिक आमसभा 22 सितंबर को चैंबर भवन में

admin

Leave a Comment