झारखण्ड राँची राजनीति

मेयर पद के लिए नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न, 08 अभ्यर्थियों ने वापस लिए नाम, अंतिम रूप से 11 मैदान में

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत मेयर पद के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में विधि मान्य नाम निर्दिष्ट आठ अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापस लेने वालों में अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप एवं संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं।


नाम वापसी के बाद अब अंतिम रूप से मेयर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इनमें रमा खलखो, देवी दयाल मुंडा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो एवं सुजीत बिजय आनंद कुजूर के नाम शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई

Related posts

झारखंड की रजत जयंती पर भव्य “झारखंड जतरा”, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ढोल नगाड़ा बजाकर बढ़ाया उत्साह

admin

बोकारो : डॉ काउंट सीजर मैटी का 215वां जन्मोत्सव मनाया गया

admin

काँग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं सांसद गीता कोड़ा, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

admin

Leave a Comment