रिपोर्ट : नितीश मिश्रा
रांची : रांची नगर निगम मेयर चुनाव में प्रत्याशी रमा खलखो को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह “बेंच” आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद रमा खलखो ने रांची की जनता से समर्थन की अपील करते हुए अपनी सामाजिक यात्रा और प्रतिबद्धताओं को साझा किया।

उन्होंने कहा कि “बेंच” केवल एक चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि शिक्षा, न्याय, समानता और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। यह चिन्ह स्कूलों में शिक्षा, न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को दर्शाता है।
रमा खलखो ने कहा कि वे रांची की बेटी हैं और शहर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में हैं। उनकी प्राथमिकताओं में स्वच्छ और हरित रांची, मजबूत बुनियादी सुविधाएं, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम शामिल है।
उन्होंने रांची की जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में क्रम संख्या 5, चुनाव चिन्ह “बेंच” पर मतदान कर उन्हें सेवा का अवसर दें, ताकि मिलकर रांची को एक आदर्श और खुशहाल शहर बनाया जा सके।
