झारखण्ड राँची

लोक भवन उद्यान में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल ने किया निरीक्षण


राँची (ख़बर आजतक) : राज्यपाल संतोष गंगवार के निर्देश पर लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी तक खोला गया है। शुक्रवार को उद्यान में भारी उत्साह देखने को मिला, जब कुल 1,18,471 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया। रंग-बिरंगे फूलों, सुसज्जित हरियाली और शांत वातावरण ने लोगों को खासा आकर्षित किया।


राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वयं लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया तथा उद्यान भ्रमण के लिए आए लोगों से उनकी राय भी प्राप्त की। लोगों ने उद्यान की सुंदरता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की।
विदित हो कि लोक भवन उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या-2 से सुरक्षा जांच के उपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

Related posts

जेसीआई के दो दिवसीय ग्लिट्ज एंड ग्लैम एग्जिबीशन का अंबा प्रसाद ने किया शुभारंभ

admin

आईआईएम राँची ने झारखंड के एनजीओ प्रतिज्ञा के साथ मिलकर जगन्नाथपुर बस्ती में दूसरी सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारंभ

admin

निरसा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा के कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित

admin

Leave a Comment