राँची (ख़बर आजतक) : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु, रांची के विद्यार्थियों ने बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एवं रिटायरीज़ एसोसिएशन द्वारा गुरु नानक स्कूल में आयोजित अन्तर विद्यालयीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कुल दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डी.ए.वी. बरियातु के विद्यार्थियों ने सुर, ताल और भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा एवं शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
