झारखण्ड बोकारो

महिला सुरक्षा को लेकर बोकारो में सेक्टर-12 कर्पूरी चौक से जन आक्रोश जुलूस निकाला


बोकारो (ख़बर आजतक) : महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर शनिवार शाम बोकारो में जन आक्रोश जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सेक्टर-12 मोड़ स्थित कर्पूरी चौक से प्रारंभ हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस बोकारो में एक महिला के लापता होने एवं बाद में उसकी हत्या की घटना के विरोध में आयोजित किया गया, जिससे महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।


जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला सुरक्षा, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। इस जन आक्रोश जुलूस में संघमिता सिंह, सोनिया बेनर्जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रही महिला अपराध की घटनाएं समाज के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने प्रशासन से महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने, पुलिस गश्ती बढ़ाने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। जुलूस शांतिपूर्ण रहा, लेकिन महिलाओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और व्यापक किया

Related posts

झारखण्ड छात्र मोर्चा ने जैक आर्ट्स टॉपर जीनत परवीन को किया सम्मानित

admin

राँची विश्वविद्यालय में आयोजित करम महोत्सव में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने लिया भाग

admin

सीसीएल में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

admin

Leave a Comment