झारखण्ड राँची राजनीति

केंद्रीय बजट 2026-27 झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : राजीव प्रताप रूडी

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में सशक्त कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड को विकास की नई रफ्तार देगा और सहकारी संघवाद की सोच को मजबूत करता है।


रूडी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में झारखंड को ₹51,236 करोड़ का कर हस्तांतरण प्रस्तावित है, जबकि 2014 से अब तक ₹3.14 लाख करोड़ से अधिक का कर हस्तांतरण और ₹1.04 लाख करोड़ का अनुदान मिला है। विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 2020-21 से जनवरी 2026 तक ₹11,567 करोड़ की ब्याज-मुक्त सहायता दी गई।
उन्होंने कहा कि झारखंड 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण वाला राज्य बन चुका है, 7 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। सड़क, रेल, हवाई सेवा, औद्योगिक परियोजनाओं और जनजातीय कल्याण योजनाओं से राज्य की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
प्रेसवार्ता में शिवपूजन पाठक, जेपी शर्मा व अशोक बड़ाइक उपस्थित रहे।

Related posts

लापुंग में पुलिस-आदिवासी झड़प पर विजय शंकर नायक की तीखी प्रतिक्रिया, संवेदनशील मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक” – आदिवासी जनाधिकार मंच

admin

अखिलेश पहुँचे नेमरा, शिबू सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

admin

शहीदों की शहादत से युवा पीढ़ी प्रेरणा ले तथा राज्य को नई दिशा देने में सकारात्मक भूमिका अदा करें: सुदेश महतो

admin

Leave a Comment