रांची : मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप को मजबूत और संरक्षित रखने को लेकर रविवार को रांची में कांग्रेस नेताओं एवं सिविल सोसायटी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सामाजिक संगठनों ने मनरेगा के ग्रामीण रोजगार, आजीविका और सम्मानजनक मजदूरी में योगदान को रेखांकित करते हुए कांग्रेस के अभियान को समर्थन दिया।

बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, संदीप दीक्षित, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक राजेश कच्छप, प्रो. ज्यां द्रेज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठनों ने जॉब कार्ड डिलीट करने, समय पर भुगतान, काम की गारंटी और सोशल ऑडिट को मजबूत करने की मांग उठाई।
VB GRAM G को मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप के लिए खतरा बताते हुए इसे वापस लेने पर जोर दिया गया। के. राजू ने ‘काम मांगो अभियान’ को तेज करने और जिला स्तर पर कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने की घोषणा की। बैठक में कांग्रेस, सरकार और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से मनरेगा को सशक्त बनाने पर सहमति
