झारखण्ड राँची

डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में बारहवीं छात्रों के लिए ‘सफरनामा’ विदाई समारोह आयोजित

रांची : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातू में बारहवीं कक्षा की विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह ‘सफरनामा’ का आयोजन किया गया। आयोजन ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किया। परम्परानुसार कार्यक्रम का आरम्भ सामूहिक हवन से हुआ जिसमें बारहवीं के विद्यार्थी, प्राचार्य और शिक्षक वृन्द शामिल हुए। हवन के माध्यम से अपनी क्षमता और उद्देश्य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्धता का ध्यान कर सफलता के सफर के रोमांच की अनुभूति कराना इसका उद्देश्य है।

हवन के उपरान्त मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीय दिनों को याद कर शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे यहां प्राप्त दोनों प्रकार की शिक्षा – पाठ्यक्रमीय और व्यवहारिक, का अपने जीवन के कर्तव्य पथ पर सदैव करेंगे।

प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में प्रतिस्पर्धा स्वयं से करनी चाहिए; प्रतिदिन स्वयं में एक कदम आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
अंत में आयुष सिंह और मरियम क्रमशः मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल घोषित किए गए। कला संकाय के प्रीत रंजन स्टुडेंट ऑफ द ईयर घोषित किए गए।

Related posts

डाक पार्सल की आड़ में शराब तस्करी, निरसा पुलिस ने 4200 केन बीयर के साथ दो तस्कर दबोचे

admin

डीएवी सेक्टर-6 में 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए का आशीर्वाद समारोह का आयोजन

admin

मुख्यमंत्री से मिली रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी

admin

Leave a Comment