झारखण्ड राँची

आयुष्मान भारत–अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य वित्तीय पदाधिकारी गयासुद्दीन अहमद ने झारखंड सरकार की आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष छवि रंजन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


समीक्षा के दौरान योजना की प्रगति, पोर्टेबिलिटी से जुड़े आंकड़े, निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पैकेज उपयोग और बाह्य-राज्य इलाज के रुझान पर चर्चा की गई। बताया गया कि लाखों परिवार योजना से आच्छादित हैं और सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में री-एडमिशन मामलों, उपचार गुणवत्ता और मानक प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया गया। साथ ही एआई आधारित डेटा विश्लेषण के जरिए संदिग्ध दावों पर रोक लगाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र व राज्य सरकार से कुल 453 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। अंत में सीएफओ ने समन्वय और आईटी प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए।

Related posts

चिरकुंडा में समाजसेवी स्व. रघुनाथ खड़किया की 99वीं जयंती मनाई गई

admin

डीपीएस में “बोनहेयर – उत्सव की ओर” वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

admin

गणतंत्र दिवस: लोकतंत्र और संविधान की शक्ति का उत्सव

admin

Leave a Comment