झारखण्ड बोकारो

सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 पर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को जीजीएसईएसटीसी, कांड्रा चास के सभागार में साइबर सुरक्षा विषय पर एक व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।


कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटानापुर प्रमंडल सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह, संस्थान के तरसेम सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार, पल्ल्वी जरूहार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आइजी ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी और केवाईसी धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
एसपी ने ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल व लिंक से बचने की सलाह दी। डीडीसी ने डिजिटल सशक्तिकरण के साथ साइबर सुरक्षा को अनिवार्य बताया। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश दिया.

Related posts

बोकारो इस्पात नगर के सभी सेक्टरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया

admin

आईपीएस इंद्रजीत महथा को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से किया गया मुक्त,अब केवल STF (जगुआर) डीआईजी के रूप में निभाएंगे दायित्व

admin

मैथन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment