झारखण्ड राँची

माण्डर में आजीविका न्याय सलाह केंद्र व महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन


राँची (ख़बर आजतक) : रांची जिले के माण्डर प्रखंड में मंगलवार को आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र तथा माण्डर आजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।


OSF परियोजना के तहत सखी मंडल से जुड़ी 115 महिला उद्यमियों को ₹59.72 लाख की सीईएफ राशि दी गई और आजीविका से जुड़ी परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं को स्वरोज़गार और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में जेंडर शपथ के जरिए सामाजिक समानता का संदेश दिया गया। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महिला केंद्रित योजनाओं को ग्रामीण विकास की नींव बताया। कार्यक्रम में अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

‘एक देश ‐ एक चुनाव’ वर्तमान समय में चुनाव सुधारों की दिशा में अति महत्वपूर्ण आवश्यकता: डॉ याज्ञवल्क्य

admin

स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिजली बिल आने की शिकायत को लेकर जेबीवीएनएल एमडी अविनाश कुमार ने दिए जाँच के आदेश

admin

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवी लिस्ट की जारी, दुमका-धनबाद और चतरा से नए चेहरों को मौका

admin

Leave a Comment