झारखण्ड राँची राजनीति

शराब घोटाले को दबाने का खेल, सरकारी संरक्षण में चल रही साजिश : बाबूलाल मरांडी


राँची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के कथित शराब घोटाले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण में रफा-दफा करने का गंदा खेल बन चुका है।


मरांडी ने आरोप लगाया कि जब महालेखाकार की ऑडिट टीम घोटाले से जुड़ी फाइलें और हिसाब मांगती है, तो संबंधित विभाग टालमटोल और सीनाजोरी पर उतर आते हैं। आबकारी विभाग ही नहीं, बल्कि कई अन्य विभाग भी ऑडिट के लिए फाइलें देने से इनकार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभागों का यह कहना कि फाइलें एसीबी ले गई है, अब पूरी तरह संदिग्ध लगने लगा है। मरांडी ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर फाइलों को ‘बंधक’ बनाकर न ऑडिट होने दिया जा रहा है और न ही सच्चाई सामने आने दी जा रही है। उन्होंने इसे झारखंड की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात

Related posts

विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया पोंडा में पंचायत भवन का शिलान्यास

admin

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक अवैध कट को बंद करने व डिवाइडर की हाइट बढ़ाने का निर्णय

admin

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

admin

Leave a Comment