झारखण्ड बोकारो शिक्षा

बोकारो में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए जिला प्रशासन की पहल

अभिभावकों को राहत, किताब–ड्रेस खरीद में मिलेगी स्वतंत्रता


बोकारो (ख़बर आजतक) : बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधन एवं प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शिक्षा निदेशक, प्राचार्य और शिक्षक भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना था।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी निजी विद्यालय अपनी किताबों की सूची सत्र शुरू होने से 10–15 दिन पूर्व सार्वजनिक करें, ताकि अभिभावक किसी भी दुकान या ऑनलाइन माध्यम से सुविधानुसार किताबें खरीद सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावकों को किसी एक दुकान से खरीदारी के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
उन्होंने यह भी कहा कि फीस बकाया को लेकर बच्चों को कक्षा या अन्य विद्यार्थियों के सामने सार्वजनिक रूप से कुछ न कहा जाए। यदि कोई बकाया है तो उसकी सूचना केवल स्कूल डायरी में दर्ज की जाए, ताकि बच्चों की गरिमा और मानसिक शांति बनी रहे।

उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को नियमित रूप से पैरेंट–टीचर मीटिंग आयोजित करने का निर्देश दिया, जिसमें निदेशक, प्राचार्य और शिक्षक की सहभागिता सुनिश्चित हो। साथ ही स्कूल ड्रेस कोड की तस्वीर प्रकाशित करने को कहा, ताकि अभिभावक कहीं से भी ड्रेस खरीद सकें।
बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षकश्री अतुल कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सरकार द्वारा किए गए कार्य और स्व जगन्नाथ महतो द्वारा किए गए कार्य को देखकर करें बेबी देवी को वोट: सत्यानंद भोक्ता

admin

डॉ शशि थरुर से मिले आदित्य विक्रम जयसवाल व मीनाक्षी सिंह, आदित्य विक्रम जयसवाल ने सौंपी कार्यों की क्वार्टरली रिपोर्ट

admin

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने धनबाद समाहरणालय सभागार में मीडिया को संबोधित किया

admin

Leave a Comment