राँची : राँची में सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत बुधवार को हथिया गोंदा स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 67 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों की सामान्य जांच कर आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन दिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक स्तर पर संभावित बीमारियों की पहचान करना था, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित हो सके।

शिविर के आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. जूही, डॉ. शिल्पी झा, मुन्ना कुमार सिंह तथा पारा मेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीसीएल द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविर लगाकर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।
