झारखण्ड राँची शिक्षा

साईं नाथ विश्वविद्यालय में हर्बल मेडिसिन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : साईं नाथ विश्वविद्यालयमें बुधवार को “Recent Advancement in Herbal Medicines in Modern Healthcare System” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। 11–12 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, आयुर्वेद विशेषज्ञ, चिकित्सक और शोधार्थी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।


कुलपति प्रो. (डॉ.) एस.पी. अग्रवाल ने कहा कि भारत हर्बल मेडिसिन की जननी रहा है और इसे आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की मांग है। मुख्य अतिथि आईएएस अबुबक्कर सिद्दीकी ने कहा कि हर्बल चिकित्सा लाइफस्टाइल बीमारियों के उपचार में सहायक सिद्ध हो सकती है तथा झारखंड औषधीय पौधों की दृष्टि से समृद्ध है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने कृषि, विज्ञान और चिकित्सा के समन्वय पर बल दिया। पहले दिन तकनीकी सत्रों में शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

Related posts

आदिवासियों की आबादी घटाने की सबसे बड़ी जिम्मेवार है काँग्रेस: शिवशंकर

admin

ओड़िया सरकार के द्वारा कृषि पर्यवेक्षकों की यात्रा मानदेय में बढ़ोतरी….

admin

राज्यपाल गंगवार से मिले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

admin

Leave a Comment