झारखण्ड धार्मिक राँची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 में शामिल होने का आमंत्रण


राँची (ख़बर आजतक) : रांची में बुधवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 15 फरवरी को आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।


इस दौरान महासमिति के सदस्यों ने महोत्सव की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना।
मुलाकात के अवसर पर महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी और राम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

डीएवी सेक्टर 6 में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने शपथ ली

admin

एगारकुंड बीडीओ द्वारा मेढा पंचायत में डोर टू डोर और हाउस टू हाउस सर्वे किया गया

admin

बोकारो इस्पात सयंत्र के मंसा सिंह गेट के समीप नव-विकसित ग्रीन ओएसिस गार्डेन का उद्घाटन

admin

Leave a Comment