राँची : रांची स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में बुधवार को अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में DGsP/IGsP Conference 2025 के मद्देनजर राज्य स्तरीय डिब्रीफिंग सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों में सम्मेलन के बिंदुओं का थाना स्तर तक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

नए आपराधिक कानून (न्याय संहिता) के शत-प्रतिशत पालन, गिरफ्तारी केंद्रित पुलिसिंग के बजाय दोषसिद्धि उन्मुख जांच, बीट एवं सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने तथा NATGRID, NAFIS, CCTNS, ई-कोर्ट और एआई आधारित विश्लेषण के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवा सहभागिता, मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान, पोक्सो व एससी/एसटी मामलों की समीक्षा, महिला सुरक्षा, ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग और I-Got पोर्टल पर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में वरीय पुलिस अधिकारी भौतिक व वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
