रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ
गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया के स्वांग वासरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तिहाड़ी मजदूर की बैंकर (डंपर) के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना वाइवा गाड़ी ब्रेकर के पास हुई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय नागेश्वर साहनी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नागेश्वर मूल रूप से वैशाली के रहने वाले थे और वर्तमान में वन बी शिव मंदिर के समीप निवास कर रहे थे। वे ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
परिवार में पत्नी समेत चार बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बेटी की शादी तय थी, जो आगामी मई माह में होने वाली थी। इस असामयिक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश जताया। बाद में आपसी समझौते के तहत गाड़ी मालिक द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपये तथा प्रबंधन की ओर से 50 हजार रुपये देने की सहमति बनी।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने की मांग कर रहे हैं।
