खेल झारखण्ड राँची

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राँची : लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें 13 फरवरी को होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और जिले में खेल को नई दिशा मिलेगी। समारोह में हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग के शामिल होने की भी संभावना है। टूर्नामेंट जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। मुलाकात के दौरान अधिवक्ता सच्चिदानंद चौधरी भी मौजूद थे।

Related posts

संत जेवियर्स विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न

admin

एनसीपी व टीम सूर्या ने किया हुसैनाबाद में एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम का शुभारंभ

admin

आरयू का 37वाँ दीक्षांत समारोह संपन्‍न, 4043 छात्रों के बीच वितरित की गई उपाधि

admin

Leave a Comment