खेल झारखण्ड राँची राजनीति

मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री को आमंत्रण


रांची (ख़बर आजतक) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के अंतर्गत 16 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।


मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह-सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह सहित कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने टूर्नामेंट की रूपरेखा की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

Related posts

10 दिवसीय इस्पात आंचल स्वदेशी मेला का हुआ भव्य शुभारंभ

admin

परियोजना निष्पादन में सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और साझा करने हेतु दो दिवसीय LEO कार्यशाला का आयोजन

admin

एसबीयू में “REMAP 2025” एफडीपी का शुभारंभ

admin

Leave a Comment