झारखण्ड राँची

साईं नाथ विश्वविद्यालय में हर्बल मेडिसिन पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न


रांची (ख़बर आजतक) : साईं नाथ विश्वविद्यालय में “Recent Advancement in Herbal Medicines in Modern Healthcare System” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ। द्वितीय दिवस पर पैनल चर्चा, उन्नत तकनीकी सत्र और समापन समारोह आयोजित किए गए, जिनमें हर्बल मेडिसिन के भविष्य, नीति-निर्माण और अनुसंधान सहयोग पर चर्चा हुई।


कुलपति प्रो. (डॉ.) एस.पी. अग्रवाल ने कहा कि हर्बल मेडिसिन भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक धरोहर है, जिसे आधुनिक तकनीक से जोड़ना आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार सिंह, आईपीएस ने औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अनुज कुमार प्रसाद ने गुणवत्ता और मानकीकरण की आवश्यकता बताई।
सम्मेलन में शोध पत्र व पोस्टर प्रस्तुत किए गए तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

आदित्य विक्रम ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएँ

admin

डीपीएस बोकारो में दो-दिवसीय योगासन तकनीकी प्रशिक्षण संपन्न

admin

नीरजा सहाय डीएवी में योजगार मेला

admin

Leave a Comment