झारखण्ड राँची राजनीति

इटकी में एस.के. इमामुद्दीन मेमोरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया दूरदर्शी पहल

नितीश मिश्रा
रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रविवार को इटकी में सफ़दर इमाम फाउंडेशन द्वारा स्थापित स्वर्गीय एस.के. इमामुद्दीन मेमोरियल लाइब्रेरी कम स्टडी सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अवसर और सामाजिक चेतना की दूरदर्शी शुरुआत बताया।


मंत्री ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र इटकी और आसपास के विद्यार्थियों के लिए आशा, आत्मविश्वास और प्रगति का मजबूत आधार बनेगा। शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं के सपनों को नई दिशा देते हैं और सकारात्मक बदलाव लाते हैं।


स्वर्गीय शेख इमामुद्दीन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में स्थापित यह केंद्र नई पीढ़ी को समर्पण, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देगा। मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस शैक्षणिक मुहिम में जहाँ भी आवश्यकता होगी, वे स्वयं सहयोग करेंगी।
मौके पर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थी.

Related posts

गोमिया : महिला प्रगति मंडल के सौजन्य से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया

admin

एसबीयू में करम परब पर कार्यक्रम आयोजित

admin

एसबीयू में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

admin

Leave a Comment