झारखण्ड बोकारो

चास नगर निगम चुनाव: संजू देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान


बोकारो : चास नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को फेरी मोहल्ला, शांतिनगर, बंशीडीह, कुंवर सिंह कॉलोनी, कदमतल्ला, राणाप्रताप नगर, वार्ड 19, बाबा नगर, इस्पात कॉलोनी और सुल्तानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार की धर्मपत्नी संजू देवी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि “आपकी बेटी, बहन और बहू आपके बीच समर्थन लेने आई है, 23 फरवरी को ड्रिल छाप पर मोहर लगाकर आशीर्वाद दें।”

वहीं रंजीत कुमार, अमित कुमार, संजीत पोल्टा और जय यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने चीराचास की कई कॉलोनियों में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान नागरिकों ने सफाई, पेयजल, सड़क और नाली जैसी समस्याएं उठाईं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी साफ नजर आई और अभियान आचार संहिता के दायरे में संचालित किया गया।

Related posts

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी युवा संगठन ने निकाला बाइक रैली, 500 से अधिक युवा हुए शामिल

admin

धनबाद उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं एआरओ के साथ अग्नि प्रभावित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

admin

मुरहुलसुदी के तीन छात्रों को एनएमएमएस में मिली सफलता….

admin

Leave a Comment