झारखण्ड राँची

एसबीयू का तृतीय दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को, तैयारियां पूरी


राँची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को अपराह्न 1:40 बजे विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर इसरो चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन, डीआरडीओ महानिदेशक डॉ. बी. के. दास, राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया तथा तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो को मानद डॉक्टरेट प्रदान किया जाएगा। कुलाधिपति जयश्री मोहता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने बताया कि कार्यक्रम की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में कुल 1331 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी और 32 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

अजय राय ने आईआईसीएम का किया दौरा, कैंपस में कार्य कर रहे कर्मियों का जाना कुशलक्षेम

admin

सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका इला दास का निधन पर लोगों ने किया शोक व्यक्त

admin

बोकारो : यदुवंश नगर चास स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर में जन्माष्टमी मे जुटे श्रद्धालू

admin

Leave a Comment