राँची (ख़बर आजतक) : रांची स्थित सीएमपीडीआई खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3 के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक राजीव कुमार सिन्हा, नृपेन्द्र नाथ एवं क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल ध्वज फहराया।

उद्घाटन दिवस पर पुरुष 1500 मीटर दौड़ में मंसा सोरेन प्रथम रहे, जबकि महिला 400 मीटर में दीपानिता और 200 मीटर में अंजली सार्की ने पहला स्थान हासिल किया। महिला लंबी कूद में अमृता सिंह और डिस्कस थ्रो में मारथ होरो अव्वल रहीं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य संगठन में एकता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना
