झारखण्ड राँची

दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी जीतकर डॉ. बिभूति कश्यप ने रचा इतिहास

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के डॉ. बिभूति कश्यप ने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट्स के सम्मेलन में दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एक ही वर्ष में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे विश्व के एकमात्र सर्जन बन गए हैं। इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. पार्था बिस्वास और उपाध्यक्ष डॉ. मोहन राजन ने उद्घाटन समारोह में उन्हें सम्मानित किया।

समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह भी उपस्थित रहीं। ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी को रेटिना सर्जरी का ऑस्कर कहा जाता है, जो जटिल सर्जिकल नवाचार और उत्कृष्ट तकनीक के लिए विश्व स्तर पर प्रदान की जाती है।

Related posts

मुखिया द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच साइकिल और कॉपी बैग का किया गया वितरण

admin

एक पेड़ पांच पुत्र के समान: आशा लकड़ा

admin

मध्यप्रदेश में संगठन सशक्तिकरण के मिशन पर सुखदेव भगत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

admin

Leave a Comment