बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कुशवाहा नगर, नवादा कॉलोनी, भगवती नगर, बिहार कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, दारकु नगर, वार्ड 29, गोप मोहल्ला, भरा, रामनगर कॉलोनी और अंसारी मोहल्ला में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार की धर्मपत्नी ने क्षेत्रवासियों से स्नेहिल भेंट कर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, समझा और समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि बिनोद कुमार के विजयी होने पर निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए वार्ड के विकास को नई दिशा दी जाएगी। “हर वार्ड, हर घर तक विकास की किरण पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। बिना चुनाव जीते भी हमने सेवा की है, आगे और मजबूती से कार्य करेंगे,” उन्होंने कहा।
वहीं रंजीत कुमार और अमित कुमार ने वार्ड 1 में पांडा स्कूल से ठाकुर मोहल्ला तक पदयात्रा कर समर्थन मांगा। क्षेत्र की जनता ने भी उत्साहपूर्वक समर्थन जताते हुए इस बार जीत का भरोसा दिलाया है।
