झारखण्ड बोकारो

जीजीएसईएस टेक्निकल कैंपस और भेंड्रा टूल्स इंडस्ट्रीज के बीच एमओयू

बोकारो (ख़बर आजतक) : बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो और भेंड्रा टूल्स इंडस्ट्रीज प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बीच मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार तथा भेंड्रा के मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने हस्ताक्षर किए।


भेंड्रा गांव, जिसे झारखंड का “शेफील्ड” कहा जाता है, पारंपरिक लौह-शिल्प और औजार निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। निदेशक डॉ. जरुहार ने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से जोड़ना है, ताकि छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण मिल सके।
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने मुखिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम स्टूडेंट पार्लियामेंट हॉल में फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related posts

सुभाष मुण्डा के हत्यारे का इनकाउंटर होना चाहिए : विजय शंकर नायक

admin

सीबीएसई जूडो नेशनल में एमजीएम स्कूल बोकारो ने जीते चार पदक,प्रार्थना सभा में बच्चों को दिया गया सम्मान

admin

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा झारखण्ड सहित विभिन्न राज्यों को लेकर आशा लकड़ा करेगी सुनवाई

admin

Leave a Comment