झारखण्ड राँची

डीएवी बरियातू के 15 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में 90+ परसेंटाइल हासिल कर रचा सफलता का इतिहास


राँची (ख़बर आजतक) : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातू के पंद्रह विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में 90 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। अभी अन्य विद्यार्थियों के परिणाम एकत्रित किए जा रहे हैं, जिससे सफलता का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।


विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। साथ ही विद्यार्थियों को जेईई एडवांस सहित आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष

admin

विराट टुसू मेला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री रामदास सोरेन

admin

रेलवे को बदनाम करने के कुत्सित प्रयास

admin

Leave a Comment