रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के तृतीय दीक्षांत समारोह में बुधवार को संतोष कुमार गंगवार ने 32 विद्यार्थियों को ‘बसंत कुमार सरला बिरला स्वर्ण पदक’ तथा 10 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की। विभिन्न संकायों के 1331 विद्यार्थियों को भी उपाधियां दी गईं।

समारोह में इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन (विशेष प्रतिनिधि डॉ. डी. गौरीशंकर द्वारा), डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ. बी.के. दास, गोविंदभाई ढोलकिया और पूर्णिमा महतो को मानद पीएचडी दी गई।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
