झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई एथलेटिक्स टूर्नामेंट में बिलासपुर टीम बनी चैम्पियन


रांची: सीएमपीडीआई के खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का बुधवार को समापन हुआ। टीम चैम्पियनशिप में क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर विजेता तथा क्षेत्रीय संस्थान-1, आसनसोल उप-विजेता रहा।


ओपेन मेन्स में दिग्विजय बेहरा (बिलासपुर) को बेस्ट एथलीट, मेन्स वेटरन में अमित कुमार सिंह (आसनसोल), वोमेन्स ओपेन में मारथा होरो (मुख्यालय-रांची) तथा वोमेन्स वेटरन में अनुपमा राय (भुवनेश्वर) को सम्मानित किया गया।
निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, स्मिता सिंह और सुषमा भारती ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। 100 व 200 मीटर दौड़, लांग जंप, ट्रिपल जंप, साइक्लिंग और 4×100 रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संगठन में एकता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा।

Related posts

सरला बिरला में “इंटरनेशनल बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी डे” के अवसर वन विभाग द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

admin

सीआईटी में शोक सभा, कक्षाएँ स्थगित

admin

डीएवी सेक्टर-6 की छात्राओं को राज्य स्तरीय
झारखंड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक

admin

Leave a Comment