झारखण्ड राँची राजनीति

जाम मुक्त रांची और आधुनिक सुविधाओं का विजन लेकर जनता के बीच पहुंचे सुजीत विजय आनंद कुजूर

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : जेएमएम समर्थित प्रत्याशी सुजीत विजय आनंद कुजूर ने रांची नगर निगम चुनाव को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहर को जाम मुक्त, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प दोहराया। कुजूर ने कहा कि कचहरी स्टेट बैंक से मेन रोड चौक, पहाड़ी मंदिर से बूटी चौक तथा प्लाजा चौक से कोकर चौक तक फ्लाईओवर निर्माण उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही सर्कुलर रोड, पिस्का रोड, कांके रोड, हरमू रोड सहित प्रमुख मार्गों पर शहरी बस सेवा शुरू की जाएगी।


शहरी जीवन के सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कोकर, डोरंडा, बिरसा चौक समेत विभिन्न स्थानों पर नए वेंडर मार्केट, रात्रि बाजार और पार्कों के विकास की योजना साझा की। महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए 3000 सिटी वॉलंटियर की नियुक्ति और रात्रि गश्ती व्यवस्था लागू करने की बात कही। उन्होंने 72 घंटे में नक्शा स्वीकृति और प्रत्येक वार्ड में प्रज्ञा केंद्र खोलने का भी वादा किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने नागरिकों से समर्थन की अपील की।

Related posts

“दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बोकारो इस्पात संयंत्र शोकाकुल: प्रभारी निदेशक बीरेंद्र कुमार तिवारी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि”

admin

झारखंड के एनडीए सांसदों ने उप राष्ट्रपति उम्मीद्वार सीपी
राधाकृष्णन का किया सम्मान

admin

भीषण बारिश में जलमग्न मोहल्लों का दुःख बाँटने पहुँचे संजय सेठ

admin

Leave a Comment