झारखण्ड राँची

मेकॉन स्टेडियम में कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 का भव्य आगाज़, उद्घाटन मैच में सीसीएल की दमदार जीत

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : मेकॉन स्टेडियम में कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सीसीएल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीआईएल की सभी अनुषंगी कंपनियों के साथ एससीसीएल की टीम भी भाग ले रही है। उद्घाटन सीसीएल के निदेशकों एवं सीवीओ ने ध्वजारोहण कर किया और खिलाड़ियों को अनुशासन व टीम भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।


उद्घाटन मैच में सीसीएल ने सीआईएल मुख्यालय को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएल ने 76 रन बनाए। जवाब में सीसीएल ने मात्र 6 ओवर में 80 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रताप रंजन की घातक गेंदबाजी और कविश कुमार की तेज पारी निर्णायक रही। फाइनल 28 फरवरी को खेला जाएगा।

Related posts

सदन के बाहर छात्रों का धरना-प्रदर्शन: 28 अगस्त को सीएम से होगी वार्ता

admin

नीरजा सहाय डीएवी में शैक्षणिक भ्रमण व भाषा मेला का आयोजन

admin

डीएवी-6 में मेंसटुअल हाइजीन वर्कशॉप का आयोजन हुआ

admin

Leave a Comment