Uncategorized

एआई शिखर सम्मेलन पर हंगामे को लेकर अमर बाउरी का कांग्रेस पर निशाना


रांची : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए कथित हंगामे को लेकर राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब भारत विश्व मंच पर अपनी तकनीकी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित कर रहा है, तब कांग्रेस राष्ट्रहित से ऊपर राजनीति को रख रही है।


बाउरी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर अराजकता फैलाना देश की छवि को धूमिल करने की सोची-समझी कोशिश है। उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर या अस्थिर दिखाने की राजनीति अब देश की जागरूक जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। राष्ट्र की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वालों को लोकतांत्रिक जवाब अवश्य मिलेगा।

Related posts

वाहन जांच अभियान: डीटीओ ने वसूला ₹2.23 लाख जुर्माना

admin

बारात निकलने से पहले युवक ने की आत्महत्या, टॉर्चर और विवाद को बताया कारण

admin

हजारीबाग में खुला ब्लूमेडिक्स का फार्मेसी स्टोर

admin

Leave a Comment