झारखण्ड राँची

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता सेमिनार, छात्रों को अधिकारों की जानकारी

कोडरमा (ख़बर आजतक) : कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में डिजिटल लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी द्वारा विधिक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी कोडरमा (DLSA) के सचिव गौतम कुमार सहित विधिक सहायता अधिवक्ताओं ने छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।


प्राचार्य गुरु चरण वर्मा और निर्देशिका संगीता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने बाल अधिकार, महिला सुरक्षा कानून, साइबर अपराध से बचाव, उपभोक्ता संरक्षण तथा निःशुल्क विधिक सहायता पर विस्तार से चर्चा की।
प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार ने छात्रों को जागरूक, जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

Related posts

पेटरवार में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख रुपये की लूट

admin

डीपीएस की प्रियाशा त्रिपाठी ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

admin

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर 4 मार्च को एसएसपी से मिलेंगे आलोक दूबे

admin

Leave a Comment