नितीश मिश्रा
रांची (खबर आजतक) : ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सहयोग से 21–22 फरवरी को सरला बिरला विश्वविद्यालय में एसएनए (सीनियर नेशनल आर्बिटर्स) सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय निर्णायक नितिन शेनवी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण का संचालन किया। झारखंड सहित ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से 35 निर्णायकों ने भाग लिया।

उद्घाटन सत्र में डायरेक्टर जनरल डॉ. गोपाल पाठक व कुलपति डॉ. सी. जगनाथन ने नितिन शेनवी को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में शतरंज के नियम, एंटी-चीटिंग प्रावधान, फिडे नियमावली, स्विस पेयरिंग प्रणाली तथा प्रतियोगिता प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। समापन पर परीक्षा आयोजित हुई। आयोजकों ने इसे निर्णायकों की पेशेवर दक्षता बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
